भाजपा की प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी करने में मदन कौशिक की कुशल रणनीति का अहम योगदान, ए टू जेड वर्कशॉप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर जताया हर्ष
रुड़की । भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।शुक्रवार को हरिद्वार रोड पर स्थित ए टू जेड वर्कशॉप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के लगातार दूसरी बार प्रदेश की सत्ता में वापसी करने में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी मदन कौशिक की कुशल रणनीति का अहम योगदान रहा। हरिद्वार जनपद का विकास करने में मदन कौशिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मदन कौशिक राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे। इस मौके पर भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सावित्री मंगला, राजन गोयल, संजय त्यागी, आकाश गोयल, नीरज अग्रवाल सचिन कश्यप रमेश जोशी, अनिल गुप्ता, आदर्श गुप्ता, दाताराम सिंह, अमित शर्मा, आलोक गोयल, विनीत शर्मा सुनील कश्यप मोंटू कश्यप जनक सिंह गुरमीत सिंह सौरभ गोयल दीपक सैनी विजय शर्मा यीशु सिसोदिया विपिन धीमान अक्षय कुमार अजय कुमार आदि मौजूद रहे।