ज्वालापुर ग्रामीण विधायक सुरेश राठौर, भाजपा नेता सुबोध राकेश और भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने वंदना कटारिया के परिजनों का किया स्वागत, कहा वंदना कटारिया पर समूचे देश को गर्व

हरिद्वार। भारत की टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रोशनाबाद हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया के आवास पर ज्वालापुर ग्रामीण विधायक सुरेश राठौर, भाजपा नेता सुबोध राकेश और भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने परिवारजनों को वंदना की इस बड़ी उपलब्धि पर पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटी ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया है । उनके इस कार्य से हमारा सीना चौड़ा हो गया है । हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है । इस ओलंपिक में हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है । आज जब हम परिवार की बेटी के परिजनों का सम्मान कर रहे हैं ठीक इसी समय हमारे देश के होनहार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक दिलाने का काम किया है । यह हमारे लिए गर्व एवं खुशी करने के लिए ऐतिहासिक दिन है। भाजपा नेता मुनीश कुमार सैनी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में देश की बेटियों ने परचम लहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *