किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर बैठने का शौक नहीं: विजय कुमार शास्त्री, संसद घेराव को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दिल्ली रवाना हुए किसान

रुड़की । कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर पिछले आठ महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने गुरुवार को संसद घेराव का ऐलान किया है। क्षेत्र के किसान भी दिल्ली रवाना हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान दिल्ली गए। बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी परिषद स्थित भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान जमा हुए। भाकियू मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग किसानों कि किसी भी प्रकार से परवाह नहीं कर रहे हैं। इसलिए राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संसद का घेराव किया जाना आवश्यक हो गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर बैठने का शौक नहीं है किसान अपना घर छोड़कर पिछले आठ महीने से आंदोलन कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की बात तक सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था को यदि किसी ने संभाला है तो वह देश का किसान है। उसी किसान को नजरअंदाज किया जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वह अपने साथियों के साथ दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसके बाद किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष सुकरम पाल सिंह, अंकुर चौधरी, वीरेंद्र पाल, सचिन बालियान, अश्वनी प्रधान, कंवरपाल, अरविंद राठी, योगेंद्र सिंह ढिल्लो, गुड्डू, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र बाबा, कुलदीप कुमार, यशपाल सिंह, मेजर राणा, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, जसकिरण सिंह, गुरचरण सिंह, जोगिंदर सिंह ढिल्लो, परगट सिंह, अर्शदीप सिंह, रणजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, गुरप्रीत सिंह, स्वर्ण सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरचरण सिंह चीमा, आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *