भाजपा किसान मोर्चा ने गिनाए कृषि कानून के फायदे, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान बोले, किसानों के हित में है कृषि कानून

हरिद्वार । केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून देश के किसानों के हित में उठाया गया बड़ा कदम है।बावजूद इसके कुछ राजनीतिक दल किसान आंदोलन के नाम पर किसानों को बहलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं, लेकिन वे अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो सकेंगे। किसान धीरे-धीरे इस बात को समझने लगा है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में किसान आंदोलन के माध्यम से कुछ राजनीतिक दल किसानों को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। यह कानून किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किसान इस देश की रीढ़ हैं और देश की अर्थव्यवस्था किसानों पर ही निर्भर है। सरकार ने साफ कहा है कि एमएसपी पहले की तरह लागू रहेगा, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में ठेका सिर्फ फसल का होगा न कि भूमि का और किसान चाहे तो इसे लेकर न केवल एसडीएम कोर्ट बल्कि सिविल कोर्ट में भी वाद दायर कर सकेगा। कहा कि सरकार की मंशा मंडियां खत्म करने की नहीं है किसान को जहां फसल का अधिक मूल्य मिलेगा वह उसे बेच सकता है। कृषि कानूनों का विरोध केवल विरोध के लिए किया जा रहा है। कृषि मंत्री किसानों के साथ पांच दौर की बातें कर चुके हैं उम्मीद है जल्द ही किसान मान जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब कई किसान संगठन कहने लगे हैं कि यह किसान कानून उनके पक्ष में आया है। आंदोलन को देख साफ लगता है कि कुछ बाहरी ताकतें किसानों को बरगलाने का काम कर रही है जिससे नुकसान किसानों का ही होगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिपाल बालियान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, प्रदेश मंत्री शूरवीर मालिक, जिलाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *