केयर सेंटर पर अब वैक्सीनेशन और टेस्टिंग का कार्य ही होगा, शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी का आभार जताया, कहा खुद व हमारी टीम लगातार रुड़की के नागरिकों के लिए समर्पित

रुड़की। पिछले महीने 19 अप्रैल से संचालित कोविड-19 केयर सेंटर के पेशेंट एडमिशन डिपार्टमेंट का आज समापन समारोह किया गया। शहर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा संचालित इस सेंटर में अब वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग निरंतर चलती रहेगी। आरटी पीसीआर कैंप तथा वैक्सीनेशन कैंप लगातार रुड़की विधानसभा के गांव में जारी है। आज एक कार्यक्रम का आयोजन विधायक प्रदीप बत्रा एवं स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा किया गया । जिसमें रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल तथा मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं रवि प्रकाश ने बताया कि कोविड-19 महामारी से निजात दिलाने के लिए रुड़कीवासियों के लिए इस सेंटर को स्थापित किया गया था जिसमें शहर के डॉक्टर, इंडस्ट्री एसोसिएशन एवं सम्मानित नागरिकों ने भरपूर सहयोग दिया। जिसके माध्यम से इस सेंटर का संचालन संभव हो पाया । उनके द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि एक टीम के माध्यम से ही यह कार्य संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि वह खुद व उनकी टीम लगातार रुड़की के नागरिकों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट की घड़ी में हम सब साथ हैं । उन्होंने कहा कि इस सेंटर पर टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन का कार्य लगातार चलता रहेगा। यदि किसी को भी टेस्टिंग अथवा वैक्सीनेशन करानी हो तो वह सेंटर पर आ सकता है । इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिड टाउन, भारत विकास परिषद समर्पण, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गैब्रियल लाइट एलुमनी, एसोसिएशन रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन, भगवानपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रुड़की, राउंड टेबल रुड़की चैप्टर, रुड़की केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन, समर्पण जन कल्याण संगठन रुड़की, जैन मिलन रुड़की, जेएन सिन्हा मेमोरियल गवर्नमेंट हॉस्पिटल, सेंट जोसेफ हॉस्पिटल रुड़की, रुड़की अग्रवाल सभा, नगर निगम रुड़की, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल,रुड़की के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश भट्ट आदि का धन्यवाद किया। सभी ने केयर सेंटर से स्वस्थ होकर गए मरीजों को पीपल और नीम के पौधे उपलब्ध कराने की मुहिम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *