उत्तराखंड के सभी जिलो में होगी महिला होमगार्डों की भर्ती, होमगार्ड मुख्यालय ने 10 जिलों में महिला होमगार्ड की भर्ती करने का आदेश किया जारी

देहरादून । प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने में एक और कदम बढ़ाया है। अब उत्तराखंड के सभी जिलों में महिला होमगार्डों की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

अब तक सिर्फ देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में ही महिला होमगार्डों की भर्ती हो रही थी। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर जिले में शीघ्र ही एक प्लाटून महिला होमगार्ड की भी होगी।
होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती करने को कहा गया है। भर्ती के बाद महिला होमगार्डों को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वर्तमान में ऊधम सिंह नगर जिले में पांच कंपनी और तीन प्लाटून पुरुष होमगार्ड तैनात हैं। इसमें करीब 540 पुरुष होमगार्ड जिले के विभिन्न सरकारी विभागों और पुलिस थानों में ड्यूटी दे रहे हैं। नया आदेश मिलने के बाद अब एक प्लाटून महिला होमगार्ड की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि एक प्लाटून में 35 होमगार्ड होते हैं। एक महिला कमांडर के नेतृत्व में 35 होमगार्ड ड्यूटी देंगी। महिला होमगार्ड का वेतनमान भी पुरुष होमगार्ड की तरह सामान होगा। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में भी इस बार बदलाव होने की संभावना है। पहले लिखित परीक्षा में होमगार्ड इमला बोल कर लिखते थे, लेकिन इस बार लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के तहत होगी। इसके अलावा शारीरिक परीक्षा भी होगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *