रश्मि चौधरी के संयोजन में नगर निगम सभागार में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मान किया और खेली फूलों की होली
रुड़की। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मान किया और फूलों की होली भी खेली गई।
नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिवार न्यायालय की न्यायाधीश रमा पांडेय ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं आज वह किसी की मोहताज नहीं है। उन्होंने कहा महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि आज दुनिया में महिलाएं अपना डंका बजा रही हैं लेकिन कुछ ग्रामीण क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां आज भी उन्हें शिक्षा की ओर आगे बढ़ने नहीं दिया जाता लेकिन ऐसे स्थानों पर समिति उनकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी लड़ाई को लड़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है इसलिए बेटियों को शिक्षित होने के लिए अग्रसर रहना होगा। महापौर अनीता अग्रवाल ने कहा है कि महिलाएं विकसित भारत की मुख्य आधार बनेगी। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ा है। मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की ओर से महापौर अनीता अग्रवाल, नारसन ब्लाक प्रमुख कोमल चौधरी आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर निगम सभागार में पहुंची राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक और डॉ कुलदीप सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मधुराका सक्सेना,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान,पूनम अजय, मंजू भारती,संगीता,नीरज सैनी,मंजू रावत, श्रद्धा हिन्दू, देवकी जोशी, गीता मलिक, नीतू शर्मा, प्रियंका पंवार, मन्नत चौधरी, अरुणा शर्मा, मितुषी, आचल रानी आदि मौजूद रही।