रुड़की में पार्षद की गिरफ्तारी न होने पर तहसील का समस्त स्टाफ कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठा, कामकाज बंद

रुड़की ।    रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ मारपीट के आरोपी पार्षद और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए तहसील कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड लेखपाल संघ के बैनर तले हुए शुरू हुए धरने को तहसील के अन्य संवर्गों ने भी समर्थन दिया।

जलभराव प्रभावित क्षेत्र साउथ सिविल लाइंस में रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रशासनिक अफसरों के साथ रजिस्ट्रार कानूनगो विजेंद्र कुमार पानी निकासी के काम में लगे हुए थे। आरोप है कि पार्षद सचिन चौधरी और उनके साथियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रजिस्ट्रार कानूनगो का कहना है कि पार्षद एक लाइट के ऊपर बैठ गए थे। इससे वह टूट सकती थी। रात होने के कारण दूसरी लाइट की व्यवस्था करना मुश्किल रहता। इससे राहत कार्य में समस्या हो सकती थी। इसलिए उन्हें उसमें बैठने से मना किया गया। पार्षद को वहां से उठने के लिए तो वह भड़क गए। पार्षद ने अपने साथियों के साथ अभद्रता कर मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *