मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया भर में धाक बढ़ी: धीर सिंह, मोदी शासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

रुड़की। केंद्र सरकार के आठ साल बेमिसाल को लेकर ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री धीर सिंह के कैंप कार्यालय पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जश्न मनाया। आदर्श नगर में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों की पुस्तिका भी वितरित की और लोगों को भाजपा के प्रति जागरूक भी किया।ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह से देश में विकास के नए आयाम छुए हैं उससे पूरी दुनिया में मोदी सरकार का सम्मान बढ़ा है। आज पूरी दुनिया मोदी का डंका मान रही है। उन्होंने कहा कि आठ साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने गरीबों के लिए जिस तरह से योजनाएं तैयार की है आज तक भी कोई सरकार इस तरह से नहीं कर पाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को आगे बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि जिस प्रदेश में भी सरकार है उसमें बड़े पैमाने पर विकास हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा नेता, कार्यकर्ता, सांसद और विधायक मौजूद है। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार हो या उत्तर प्रदेश में योगी सरकार हो, सभी सरकारों ने विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता और अधिक मजबूती के साथ मेहनत कर पार्टी को मजबूत करेंगे। मौके पर सचिन कश्यप, मनीष शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, आकाश अग्रवाल, ऋषि पाल, चौ. लखबीर सिंह, आदित्य रोड, अजीत सिंह, रामपाल कश्यप, अनूप सैनी, मनोज धीमान, रोबिन रोड और ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *