ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक ब्रह्माबाबा का 54 वां स्मृति दिवस विश्वशांति दिवस के रूप में मनाया गया

रुड़की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र पर ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक ब्रह्माबाबा का 54 वां स्मृति दिवस विश्वशांति दिवस के रूप में गुरुवार को मनाया गया।राजयोगिनी बीके गीता दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि विश्व शांति व चरित्र निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी ब्रह्माकुमारीज से बेहतर संस्था दुनिया मे कोई दूसरी नही है।

उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं में एक ब्रह्माकुमारी है,जो इस संस्था के ऊंचे मानदंडों का एक बड़ा प्रमाण है।उन्होंने ब्रह्माबाबा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए स्वयं भी इस संस्था से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।विशिष्ट अतिथि आर एन आई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व कोच्चि शिपयार्ड के निदेशक डॉ अशोक शर्मा आर्य ने कहा कि यहां ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में उनका आना,उनके किसी बड़े पुण्य का प्रतिफल है।उन्होंने ब्रह्माकुमारीज की ईश्वरीय साधना व नारी शक्ति के प्रति सम्मान को सराहा और कहा कि ब्रह्माबाबा ने जिस प्रकार अपना सर्वस्व त्यागकर युग प्रवर्तक की भूमिका निभाई वह अनुकरणीय है।विशिष्ट अतिथि टॉयलेट मेन ऑफ उत्तराखंड रमेश भटेजा ने मुक्त कंठ से ब्रह्माकुमारीज के सेवाकार्यों की प्रसंशा की व कहा कि उन्हें यहां आकर जो शांति व रूहानियत की अनुभूति हुई है,वह अपने आप मे बेहद सुखद है।

उन्होंने ब्रह्माबाबा के जीवन को आध्यात्मिकता से भरपूर बताया।अध्यक्षीय उदबोधन में बीके गीता ने विस्तार से ब्रह्माबाबा के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें विश्व शांति का एक फरिश्ता बताया।बीके रजनी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को सौगात देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीके बबिता,श्रीगोपालनारसन, सतीश नेगी,योगेश त्यागी,रेखा,अमरेश,राजबाला, अनिल कुमार, शिव कुमार, सपना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *