नगर निगम रुड़की ने नालों की सफाई का कार्य और तेजी से शुरू कराया, मेयर गौरव गोयल लगातार ले रहे हैं रिपोर्ट

रुड़की । मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम क्षेत्र में लगातार किए जा रहे नालों की सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। रामनगर हाईवे पर किए जा रहे नाले सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए मेयर गौरव गोयल ने सफाई कर्मियों को आदेश दिया कि नालों की सफाई तह तक जाकर बेहतर से बेहतर सफाई की जाए तथा नालों में ऊपर तक जमी सिल्ट को निकाल कर बाहर किया जाए।इससे बरसात के पानी को तुरंत निकलने में आसानी होगी तथा नालों की सफाई गहराई तक होने पर बरसात का पानी अधिक समय तक लोगों की परेशानी का कारण नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से नालों की सफाई का कार्य कई महीनों से लगातार किया जा रहा है,इससे नगर वासियों को बड़ी राहत मिली है।पानी लोगों के घरों एवं मार्गो में चौबीस घंटों ना भरा रहकर आधे घंटे में बाहर निकल गया है।उन्होंने कहा कि नालों की सफाई तथा जल निकासी का कार्य किसी भी कीमत पर धीमा नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर प्रेमसागर पुरी, गौरव मेंहदीरत्ता,आलोक सैनी,नीरज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *