संत रविदास ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर किया है: ममता राकेश, संत शिरोमणि रविदास महाराज की कथा का समापन

भगवानपुर । क्षेत्र के गांव बालेकी में चल रही संत शिरोमणि रविदास महाराज की कथा का गुरुवार को समापन हो गया है। समापन अवसर पर पहुंची विधायक ममता राकेश ने संत शिरोमणि रविदास महाराज का आशिर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रविदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने अनुयायियों, समाज और देश के कई लोगों को धार्मिक और सामाजिक संदेश दिया था। रविदास जी जिस समाज से आते थे उसे नीच माना जाता था और भेदभाव था, लेकिन उन्होंने इसे कम करने के अनेक प्रयास किए। मुख कहावतें हैं कि भगवान ने धर्म की रक्षा करने के लिए रविदास को धरती पर भेजा था। इस मौके पर संजय प्रधान, फतह सिंह, ललीत, पप्पू, अशोक कुमार, रामगोपाल, पाल्लू, अजमेर वाल्मीकि, विनोद, फूल कुमार, आलम, सतवीर, उमा सिंह, अमित कुमार, मुन्तजिर, सीमा, संतोष, मितलेष, जगरोशनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *