भगवानपुर: 54 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, बोले- कराएंगे विकास कार्य
भगवानपुर । खंड विकास अधिकारी जयेन्द्र भारद्वाज ने ब्लॉक सभागार में सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में ब्लाक प्रमुख करुणा कर्णवाल भी मौजूद रहीं। शपथ के बाद सभी ग्राम प्रधानों ने कहा कि वह क्षेत्र का विकास कराएंगे। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए वह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक क्षेत्र के 54 ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

