रुड़की में निर्जला एकादशी पर कई जगहों पर छबील लगाकर राहगीरों को बांटा गया शरबत
रुड़की । निर्जला एकादशी पर कई जगहों पर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत बांटा गया। सिविल लाइंस में सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर के बाहर कार्यक्रम में नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी से इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए शरबत बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि हम सभी को गर्मियों में छबील लगाकर धर्म लाभ कमाना चाहिए। इस दौरान सावित्री मंगला, रोहित शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।ऑलवेज हेल्पिंग ह्यूमन ट्रस्ट की ओर से मालवीय चौक पर छबील लगाई गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अमित सहगल, राजेंद्र चौधरी, गुरमीत चौधरी, विनोद बिष्ट, अनुज कुमार, मौनी सिंह आदि उपस्थित रहे।शहीद भगतसिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी ने भगत सिंह की मूर्ति के पास छबील लगाई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गौरव कुमार, प्रशांत अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अरुण कर्नवाल, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।


