शिव भक्ति के रंग में रंगी धर्मनगरी हरिद्वार, सोमवार सुबह से ही शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लगी रही लंबी लाइन

हरिद्वार । हरिद्वार शहर पूरी तरह शिव भक्ति के रंग में रंग गया है। सोमवार सुबह से ही शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। साथ ही हरकी पैड़ी से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों की भीड़ जुट रही है। सावन के पहले सोमवार पर धर्मनगरी में सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। कनखल स्थित मंदिर के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी रही। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। दूसरे शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। इधर, हरकी पैड़ी पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। यहां बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *