भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए उत्तराखंड में मतदान जारी, अब तक 67 विधायक डाल चुके वोट, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और विधायक तिलक राज बेहड़ बीमार
देहरादून । राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को उत्तराखंड के 70 विधायक भी मतदान कर रहे हैं। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हो गया। कैबनेट मंत्री गणेश जोशी ने सबसे पहले मतदान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मतदान किया। खबर लिखे जाने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 67 विधायक मतदान कर चुके थे। अभी तक भाजपा के 46, कांग्रेस के 17 कांग्रेस, बसपा के दो और दोनों निर्दलीय विधायक वोट डाल चुके हैं। भाजपा का एक वोट और कांग्रेस के दो वोट अभी नहीं पड़े हैं। जिनमें से कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और विधायक तिलक राज बेहड़ बीमार होने की वजह से बोट नहीं डाल पाए हैं। वहीं राजेंद्र भंडारी रास्ते में हैं, वह जल्दी ही देहरादून पहुंचकर मतदान करेंगे। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में पोलिंग बूथ बनाया गया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे