कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला, कांग्रेस के इस चरित्र को भाजपा जनता के सामने लाने का काम करेगी: मदन कौशिक

 

रुड़की । कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला है। कांग्रेस के इस चरित्र को भाजपा जनता के सामने लाने का काम करेगी। यह बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही हैं।
रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश को बांटने वाला है। उन्होंने कहा कि वह तुष्टीकरण को बढ़ावा देने वाला है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से विकास हमेशा दूर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके घोषणा पत्र से बहुसंख्यक की बात नदारद है। जबकि अल्पसंख्यक को महत्व दिया गया है। कांग्रेस के आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि यह मात्र अल्पसंख्यक के लाभ के लिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण बहन-बेटियों का हक छीनने का काम करेगा। आरक्षण की सीमा हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि क्या अब कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के समय के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र हमेशा ही समाज और देश के विपरीत रहा है। उन्होंने कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने राम मंदिर का न्योता ठुकराया वह भी उनकी मंशा को जाहिर करता है। वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि परिवारवाद के नाम पर देश को लूटने का काम कांग्रेस ने किया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, लोकसभा सह संयोजक मयंक गुप्ता, हरिद्वार जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य सुशील त्यागी, विधानसभा सह संयोजक सौरभ गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, बीएल अग्रवाल, अनुज त्यागी, एडवोकेट आशीष पंडित और कमल सैनी आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *