देश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 10 लाख पदों पर भर्ती करने की घोषणा की, इन विभागों में है सबसे ज्यादा वैकेंसी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने अगले डेढ़ साल में 10 लाख पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है। ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में की जाएंगी। पीएम मोदी ने मिशन मोड में ये भर्तियां करने का निर्देश दिया है।मोदी सरकार ने इस साल की शुरुआत में संसद में बताया था कि 1 मार्च 2020 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 8.72 लाख पद खाली थे।-केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस साल फरवरी-मार्च में संसद में बताया था कि 1 मार्च 2020 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 8,72,243 पद खाली थे।-1 मार्च 2019 को खाली पदों की संख्या 9,10,153 थी, उससे पहले 1 मार्च 2018 को 6,83,823 पद खाली थे।-तीन बड़ी एजेंसियां एसएससी, यूपीएससी और आरआरबी ने 2018-19 और 2020-21 के दौरान 2,65,468 भर्तियां की हैं।रेलवे में 2.3 लाख पदों को भर्तियों का इंतजार- केंद्र सरकार ने 40 लाख से अधिक पद स्वीकृत किए हैं, लेकिन कर्मचारियों की संख्या 32 लाख से कम ही है। वर्षों से इन खाली पदों को भरने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। सबसे ज्यादा रिक्तियां डाक, डिफेंस (सिविल), रेलवे और राजस्व जैसे बड़े मंत्रालयों और विभागों में हैं। हिंदी न्यूज वेबसाइट न्यूज18 हिंदी के अनुसार, रेलवे में लगभग 15 लाख स्वीकृत पद हैं, जबकि रेल मंत्रालय में लगभग 2.3 लाख पद खाली हैं। -रक्षा (नागरिक) विभाग में लगभग 6.33 लाख कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के मुकाबले लगभग 2.5 लाख रिक्तियां हैं।-डाक विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 2.67 लाख है, जबकि लगभग 90,000 पद खाली पड़े हैं।-राजस्व विभाग में 1.78 लाख कर्मचारियों के लिए स्वीकृत पद है, जिनमें से लगभग 74,000 पदों को भरने का इंतजार है।-गृह मंत्रालय में स्वीकृत 10.8 लाख पदों के मुकाबले करीब 1.3 लाख पद खाली पड़े हुए हैं।नीचे जानिए कहां कितने पद खाली हैं- -सिविल डिफेंस – 2.47 लाख-रेलवे – 2.37 लाख-होम मिनिस्ट्री – 1.28 लाख-डाक विभाग – 90,050-राजस्व विभाग- 74,000-ऑडिट, अकाउंट विभाग – 28,237

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *