भगवान श्रीराम इस देश की आत्मा: दुष्यंत गौतम, पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा की ओर से दीपावली मिलन एवं रामलीला कलाकार सम्मान समारोह आयोजित

शिवालिक नगर । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि रामलीलाएं भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को प्रकट करती हैं और भगवान राम इस देश की आत्मा हैं। आज भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है, इसलिए इस वर्ष की रामलीलाएं तथा दीपावली का अपना विशिष्ट महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित हजारों रामभक्त इस बात का प्रमाण हैं कि देश का वातावरण तथा सरकार दोनों रामभक्तिमय है। यह बात उन्होंने रामलीला के कलाकारों को सम्मानित करने हुए कही। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की ओर से आयोजित दीपावली मिलन एवं रामलीला कलाकार सम्मान समारोह शिवालिक नगर में आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की 6 प्रमुख रामलीलाओं के कलाकारों के सम्मान के साथ ही दीपावली पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए दुष्यंत गौतम, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखें।सांसद निशंक ने कहा कि इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम बाहुल्य देश में जगह-जगह भगवान राम की मूर्तियां लगी हैं, और भव्य रामलीलाएं हो रही हैं। निशंक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राम की इस धरती पर जहां सबसे भव्य राममंदिर बन रहा है वहीं भगवान राम के पूजन-अर्चन और रामलीलाओं में भी उत्साह-उमंग देखने को मिल रहा है। निशंक ने नगर पालिका गठन के पश्चात शिवालिक नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना की। राजीव शर्मा ने कहा कि रामलीला के कलाकार व समितियां महीनों के अथक परिश्रम के बाद लोगों को भगवान की लीलाओं से रूबरू कराती हैं, ऐसे में इन लोगों के सम्मान का सिलसिला शुरू कर एक आत्मीय संतुष्टि मिलती हैं। विधायक आदेश चौहान, जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान व सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने दीपावली मिलन व रामलीला कलाकार सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मंच संचालन सचिन राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर योगेश चौहान, आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, प्रदीप शर्मा, संजीव गुप्ता, अवनीश मिश्रा, मनोज गौतम, रविकांत गुप्ता, काशीनाथ, इन्द्र राज दुग्गल, सभासद पंकज चौहान, अशोक मेहता, हरिओम चौहान, अजय मलिक, राधेश्याम कुशवाह, अंकुर यादव, बबीता देवी, अरुणा देवी, गरिमा सिंह, रीना तोमर, चन्द्र बान, मनु रावत, रितु ठाकुर, रंजीता झा, कैलाश भंडारी, धर्मेंद्र विश्नोई आदि शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *