भगवानपुर क्षेत्र से गुरु मोना किन्नर ने शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा, वितरित किए फल, कहा-नि:स्वार्थ भाव से कावड़ियों की सेवा करना सच्ची भक्ति
भगवानपुर । भगवानपुर क्षेत्र से गुरु मोना किन्नर ने रविवार को कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर फल अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान गुरु मोना किन्नर ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की दया दृष्टि पूरे संसार पर बनी रहे और सभी का कल्याण हो। इनकी सेवा में ही यह बाबा की सेवा मानते हैं। इसलिए 1 महीने अपने पैसे से इनकी सेवा करते रहते हैं, नाचते गाते और भजन सुनाते हैं। पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करने से पुण्य मिलता हैं। शिवभक्त हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने – अपने यहाँ जातें हैं कावड़ियों को शिव की भक्ति हैं शिवभक्तों की सेवा ही शिव की सेवा हैं। शिवभक्तों की सेवा करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती हैं। इस मौके पर अंजली, सोनम, ज्योति, रिंकी, विक्की पंडित, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अकुंश पंडित, देवेन्द्र राणा, तरण शर्मा, ऋषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

