जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

 

नैनीताल / भीमताल। सोमवार को विकास भवन भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वीत्तीय वर्ष समाप्ति पर है,नैनीताल जिला प्रदेश में अव्वल रहे इस हेतु सभी योजनाओं में जितनी भी धनराशि अभी अवशेष रह गई है उसे प्रत्येक दशा में 10 मार्च से पूर्व व्यय करना सुनिश्चित करें। साथ ही बीस सूत्री कार्यक्रम में सभी मदों में ए श्रेणी रहे यह भी सुनिश्चित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं वह गुणवत्ता होने चाहिए इस हेतु अधिकारी मौके पर जाकर सत्यापन भी अवश्य करें। इसके अतिरिक्त जो भी सामग्री इस वर्ष विभाग में क्रय की गई है उसकी शतप्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उसका भौतिक सत्यापन भी अवश्य कर लिया जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आगामी जिला योजना 2026-27 हेतु भी अभी से विभागीय प्राथमिकता के अनुसार योजनाओं का चयन कर संरचना तैयार कर ली जाय, चालू कार्यों के साथ ही जनहित के मामलों को प्राथमिकता दी जाय।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनपद को सभी योजनाओं में आवंटित धनराशि को प्रत्येक दशा में 10 मार्च तक व्यय कर लिया जाए

बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार विगत माहों में विभागों द्वारा बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति प्राप्त की है मार्च तक भी सभी विभाग ए श्रेणी बनाए रखें।जिलाधिकारी ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रमों के लिए जनपद के जिन विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु जो लक्ष्य निर्धारित किये गये है उन लक्ष्यों को इसी मांह पूर्ण करते हुए ए श्रेणी प्राप्त करें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मौसम अब अनुकूल हो रहा है जिन मोटर मार्गों में हॉटमिक्स व डामरीकरण कार्य होना है शीघ्र ही उसे प्रारम्भ कर समय पर पूर्ण किया जाय, साथ ही जहॉं पर भी क्रेशबैरियर क्षतिग्रस्त हैं उन्हें भी शीघ्र बदला जाए।सभी अधिकारी सड़कों की लगातार निगरानी रखते हुए सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने स्वच्छता के संबंध में भी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में नियमित सफाई अभियान जारी रखने के निर्देश जिला पंचायतीराज विभाग को दिए, उन्होंने जिला पंचायत को ग्रामीण कस्बों एवं क्षेत्रों सहित सड़क किनारे मुख्य मुख्य मार्गों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हुए नियमित कूड़ा उठाने एवं उसका सही निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने सभी नगर निकायों को भी। नियमित सफाई व्यवस्था के साथ ही लगातार यह अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिला अधिकारी ने जिले के सभी झीलों की सफाई के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इन सभी झीलों में जाल आदि माध्यम से पानी की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सैनिटोरियम के पास स्थित वन चौकी को कैंची भवाली बाईपास मार्ग पर नव निर्मित वन चौकी में शिफ्ट करने के निर्देश वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को दिए।

बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दुग्ध विकास विभाग को दुग्ध समिति के प्राथमिक सदस्यों को अच्छी नश्ल के दुधारू गाय यूनिट शीघ्र उपलब्ध कराए जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले यह प्रयास किए जाए।
बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मांग आधारित लक्ष्य हैं प्रत्येक दशा में वह शत प्रतिशत पूर्ण होने चाहिए। इस हेतु जो भी तकनीकी अपनाई जानी है वह अपनाई जाय। प्रत्येक दशा में सभी मद ए श्रेणी में रहे। उन्होंने बाल विकास विभाग एवं पेयजल विभाग को जो वर्तमान में डी श्रेणी में हैं लक्ष्य पूर्ति कर ए श्रेणी लाने के निर्देश दिए।

विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनकी थर्ड पार्टी सत्यापन कराते हुए अवशेष धनराशि की भी मांग शीघ्र कर ली जाय। ताकि 10 मार्च से पूर्व धनराशि शत प्रतिशत व्यय हो सके।

बैठक मेें मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अर्थसंख्याधिकारी डा0 मुकेश सिंह नेगी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *