उत्तराखंड में मंगलवार को आए कोरोना के 16 नए मरीज, 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 138

देहरादून । उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले और 17 इलाज के बाद ठीक हुए। इसके साथ ही राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 138 रह गई है। मंगलवार को देहरादून में आठ, अल्मोड़ा में दो, चमोली में एक, हरिद्वार में एक, नैनीताल में तीन और पिथौरागढ़ में एक नया मरीज मिला है। विभिन्न लैब से 14300 सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 19 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब चल रही है। राज्य में मंगलवार को 42 हजार के करीब लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *