आप नेता नरेश शर्मा ने लिया जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी का आशीर्वाद, की गंगाजलि भेंट
हरिद्वार । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने कनखल हरिहर आश्रम पहुंच कर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। आचार्य महामंडलेश्वर ने आप नेता नरेश शर्मा को आशीर्वाद स्वरूप गंगाजलि भेंट की। इस मौके पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि आज का समय युवाओं का है और युवाओं को समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए आगे आना चाहिए।



