शिवभक्तों की सेवा में जुटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलीखेड़ा के कर्मचारी और अधिकारी, दिन-रात कर रहे है कावड़ियों की सेवा
इमलीखेड़ा । मानव सेवा ही सर्वोपरि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमली खेड़ा ब्लॉक रुड़की में कावड़ यात्रियों के लिए 24 घंटे समस्त स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अधिकारी गण 24 घंटे सेवाएं दे रहे है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ एवं डॉक्टर राव अकरम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इमली खेड़ा एवं प्रभारी फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा की सुविधा कांवड़ियों को 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। समस्त स्टाफ की एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र को खोल करके की जा रही है। फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि मानव सेवा ही सर्वोपरि है कावड़ियों को सभी प्रकार की दवाइयां एवं चिकित्सा से संबंधित सभी उपचार फ्री किया जा रहे हैं। और साल में एक बार यह पुण्य कमाने का अवसर प्राप्त होता है क्यों ना हम इस पुण्य में प्रतिभाग करें लगभग सभी स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी गण अपनी ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी व सेवाभाव से निभा रहे हैं और मानव सेवा कर रहे हैं।

