हमारा तिरंगा भारत की एकता, अखंडता का और विविधता का प्रतीक: रचित अग्रवाल

भगवानपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के साथ भाजपा युवा नेता रचित अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए। भाजपा युवा नेता रचित अग्रवाल ने कहा कि भारत का तिरंगा केवल तीन रंगों को ही स्वयं में नहीं समेटे है। हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव को, हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा को और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है। हमारा तिरंगा भारत की एकता का, भारत की अखंडता का और भारत की विविधता का भी एक प्रतीक है। हमारे सैनानियों ने तिरंगे में देश का भविष्य देखा। देश के सपने देखे और इसे कभी झुकने नहीं दिया। आजादी के 76 साल बाद जब हम एक नए भारत की यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, तिरंगा एक बार फिर भारत की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *