युवा और मध्यम वर्ग के सपने को पूरा करेगा अमृतकाल का बजट, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी सिंह राणा ने बजट का किया स्वागत

रुड़की । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने संसद में बुधवार को पेश आम बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत के अमृतकाल का बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत को समर्पित बजट गांव,गरीब,किसान,युवाओं,मध्यम वर्ग एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं। बजट “गरीब- कल्याण”, गरीबों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला और ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, अवसंरचना विकास,पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को समर्पित बजट है। उन्होंने कहा कि आयकर में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। छूट की सीमा में वृद्धि व नई कर व्यवस्था में बदलाव से आदमी के हाथ में अधिक पैसा बचेगा, खपत बढ़ेगी और विकास को गति मिलेगी। नई टैक्स व्यवस्था में सालाना 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. यह अमृतकाल का बजट है। वैश्विक मंदी के बावजूद दुनिया ने भारत की आर्थिक स्थिति को सराहा है। हमारी अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है। कहा कि इंफ्रास्क्ट्रचर के लिए बजट में दस लाख करोड़ रुपये रखा गया है वर्ष 2023-24 के बजट में इंफ्रास्क्ट्रचर पर खर्च 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई है. यह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.3 प्रतिशत बैठता है। रेलवे का कायापलट करने के लिए 2.4 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट इंफ्रा पर ₹75,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे. 50 नए एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाए जाएंगे और शहरी विकास पर सालाना ₹10,000 करोड़ खर्च किया जाएगा। अमृतकाल का बजट अंत्योदय का सपने को साकार करने वाला है कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सभी को अपना घर हो इसके लिए बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बजट को बढ़ाया गया हैं प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बजट को 66% बढ़ाते हुए 79,000 करोड़ से अधिक किया गया हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए बजट में महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं के लिए इस योजना के तहत 7.5% का ब्याज दिया जाएगा। उन्होंने कहा बजट में आदिम जनजाति समाज के उत्थान के लिए अगले 3 सालों में देश के 740 एकलव्य स्कूलों में 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इन स्कूलों में 3.5 लाख आदिवासी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। यह योजना आदिवासी छात्रों के लिए चलाए जा रहे आवासीय विद्यालयों की मदद मिलेगी। कहा कि अमृतकाल के बजट में कृषि और तकनीकी खेती को बढ़ावा देने के लिए एग्री स्टार्टअप्स स्थापित किए जाएंगे जिसके लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।इसके लिए कृषि निधि बनाई जाएगी। इससे किसानों को इनोवेशन और अफॉर्डेबल सलूशन ढूंढने में मदद मिलेगी। आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके किसान ज्यादा फायदा भी उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पशु पालन,डेयरी और मत्स्य पालन को ध्यान में रखते हुए खेती के बजट को 20 लाख तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। वित्त मंत्री ने हा कि आत्मनिर्भर क्लीन प्लांट प्रोग्राम से रोग मुक्त, गुणवत्ता वाले प्लांटिंग मटीरियल मिलेंगे जिसमें 2,200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय का सपना हुआ साकार। देश में कोई भी भूखा नहीं सोएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 1 जनवरी 2024 तक आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में राशन देगी, ताकि वे अपना पेट भर सकें। कहा कि केंद्र सरकार हर तबके के लोगों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कहा कि 47.8 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं. इसके अलावा 14 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मदद दी गई है। कोरोना काल में 80 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को 28 महीने से मुफ्त राशन दिया जा रहा है। कहा कि प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ते हुए 1.97 लाख रुपये हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *