भाई-बहन के स्नेह और प्यार का प्रतीक है रक्षाबंधन: मदन कौशिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल रक्षा सूत्र कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरिद्वार विधानसभा में आगामी 31 जुलाई को ऑडिट होने वाले वर्चुअल रक्षा सूत्र कार्यक्रम की तैयारी बैठक का आयोजन किया जिसमें हरिद्वार विधानसभा के सभी 37 वार्डो की महिला मोर्चा की वार्ड अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया मध्य हरिद्वार में आयोजित तैयारी बैठक में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आगामी 31 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा प्रतिवर्ष हम लोग इस कार्यक्रम को एक बड़ी संख्या के साथ किया करते थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार यह वर्चुअल कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए सिसको वेबैक्स मीट ऐप का एक लिंक भी जारी कर दिया गया है और फेसबुक पेज पर भी है कार्यक्रम लाइव चलेगा उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार एक और जहां भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करता है वही बहने भाई के हाथ पर राखी बांधकर और मजबूत करने का संकल्प लेती हैं। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक कन्हैया खेवड़िया ने किया बैठक में भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु कक्कड़ महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष संजना शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष एकता सूरी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा पारुल चौहान बीना राजपूत मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा और मयंक गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *