ऊं जन कल्याण समिति द्वारा चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया शिविर में हिस्सा, कहा कोरोना काल में जान गंवाने लोगों को समर्पित हैं रक्तदान शिविर

ज्वालापुर । ऊं जन कल्याण समिति न्यू सुभाष नगर ज्वालापुर द्वारा राजवंती बैंकट हॉल में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष सचिन शर्मा व सचिव सुरेश अंथवाल जी ने कहा कि यह रक्तदान शिविर करोना में जिन लोगों ने अपनी जान गवाई है उनको समर्पित है। हमारी समिति का हमेशा प्रयास रहा है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए और इस कोरोना काल में भी समिति के द्वारा जितनी मदद की जा सकती थी वह समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र में की है। कैंप में लगभग 70 यूनिट रक्तदान किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि ओम जन कल्याण समिति लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है और आज उन्होंने रक्तदान शिविर का कैंप लगाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है इसके लिए उन्हें बधाई और हम उनसे उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे। रक्तदान शिविर में भूपेंद्र बिष्ट, महिंद्र चौपाल, कैलाश भंडारी, रवि यादव, धर्मेंद्र विश्नोई, सुभाष गुर्जर, बबीता देवी, पंकज, प्रीतम सिंह, कुणाल, मोहित चौधरी ,हनी सिंह ,विशाल, अनु शर्मा आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में विशेष रुप से रोहित चौहान, गौरव रौतेला, कैलाश भंडारी, रीना तोमर, अंशुल शर्मा,राहुल द्विवेदी, सरबजीत आदि का विशेष सहयोग रहा। मां गंगा ब्लड सेंट्रल के सहयोग से ऊं जन कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *