भाजपा के सुन्दर लाल सैनी बने इक़बालपुर गन्ना विकास समिति के निर्विरोध चेयरमैन, भाजपाइयों में ख़ुशी की लहर
रुड़की । इकबालपुर गन्ना समिति चुनाव में सुंदर सिंह सैनी को निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया है। उनके चेयरमैन बनने से समर्थकों में भारी खुशी की लहर के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
हरिद्वार जिले की इकबालपुर गन्ना समिति में पिछले काफी दिनों से चुनाव को लेकर सरगर्मियां चल रही थी। मंगलवार समिति के सभी लोगों ने एकजुट होकर सुंदर सिंह सैनी को निर्विरोध चेयरमैन पद के लिए चुना। सुंदर सिंह सैनी के निर्विरोध चेयरमैन चुने जाने की जानकारी लगते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा नेता सुशील राठी, जयभगवान सैनी, मनोज सैनी, डॉ गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहेे।



