खालिस्तान की मांग करने वाला अमृतपाल सिंह सरेंडर की तैयारी में, भारी फोर्स तैनात, समर्पण के लिए रखीं तीन शर्तें

नई दिल्ली । खालिस्तान की मांग करने वाला अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को करीब दो सप्ताह तक छकाने के बाद सरेंडर करने की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार की सुबह ही वह होशियारपुर जिले में देखा गया था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। लेकिन अंत में लुका छिपी का खेल समाप्त होता दिख रहा है। इस बीच पंजाब पुलिस में कुछ अहम बदलाव भी हुए हैं। जालंधर ग्रामीण के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अमृतसर में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन के पद पर तैनाती दी गई है।

इसके अलावा जालंधन ग्रामीण का एसएसपी मुखविंदर सिंह को बनाया गया है। पंजाब पुलिस सूत्रों का कहना है कि यूपी के लखीमपुर खीरी, हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली समेत कई राज्यों में घूमने के बाद अमृतपाल सिंह खुद ही सरेंडर की कोशिश में है। सूत्रों का कहना कि अमृतपाल सिंह अकाल तख्त के माध्यम से किसी गुरुद्वारे में ही सरेंडर कर सकता है। इस बीच प्रशासन ने अमृतसर जिले की सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। इसकी वजह यह है कि इसी जिले में पवित्र स्वर्ण मंदिर है और प्रशासन को आशंका है कि वह यहां भी घुस सकता है। ऐसा करके वह धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर सकता है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही पंजाब पुलिस को छका रहा है।

अमृतसर में पंजाब पुलिस ने हाई अलर्ट जारी करते हुए गोल्डन टेंपल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा अमृतपाल के बठिंडा के तलवंडी साहिब स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में भी सरेंडर करने की संभावना है। यहां भी पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। खबर है कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर को लेकर तीन शर्तें भी रख दी हैं। पहली शर्त यह कि गिरफ्तारी को आत्मसमर्पण दिखाया जाए। दूसरी शर्त पंजाब की जेल में रखा जाए जबकि तीसरी शर्त बुरा व्यवहार ना किया जाए।

 

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *