शिक्षानगरी रूड़की में दीपोत्सव की धूम, उल्लास व उमंग संग जलाए गए दीप, हुई जमकर आतिशबाजी, दूधिया रोशनी से नहाया शहर

रुड़की । रविवार को रुड़की शहर में दीपोत्सव की धूम रही। रातभर चला आतिशबाजी का दौर। उल्लास व उमंग संग दीप जलाए गए। पूरा शहर दूधिया रोशनी से नहा उठा। लोगों ने अपने घरों में जहां रंगोली बनाई वही दुकानों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगे झालरों की मदद से दुल्हन की तरफ सजाया गया।

सुबह से ही दुकानों पर मिष्ठान व दीपावली के उपहार की खरीददारी के लिए आम – ओ-खास की कतार लगी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में पर्व को लेकर भारी उत्साह नजर आया। शहरी क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई।

रुड़की में में दीपावली के त्योहार को लेकर चहुंओर खुशी का माहौल रहा। शाम होते ही शिक्षानगरी का हर कोना दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। दीपावली के एक सप्ताह पूर्व से ही लोग घरों के रंग-रोगन के साथ ही विद्युत झालरों से सजाने -संवारने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। दीपावली पर उनका यह प्रयास पूरी तरह परवान चढ़ता नजर आया। शाम होते ही छोटे-बड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा-पाठ का दौर चलता रहा। इस बीच पर्व की ग्रामीणों इलाकों में भी जबरदस्त धूम रही। महालक्ष्मी पूजन व दीपावली का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या में प्रदोष काल, स्थिर लग्न समय में मनाया जाता है। इस दिन लोग धन की देवी महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए लक्ष्मी पूजन करते हैं। दीपावली के दिन की विशेषता मां लक्ष्मीजी के पूजन से संबंधित है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *