ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री: मीन व वृष राशि वालों को कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में धन के लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्यस्‍थल पर कोई भी निर्णय हड़बड़ी में ना लें। आस पास के लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):सपरिवार धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विशेष जिम्‍मेदारी की प्राप्ति से स्थिति अनुकूल रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। छोटी छोटी समस्‍या से घबराकर हिम्मत ना हारें। धन लाभ होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : नौकरी में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है। ईगो और अहंकार जैसी भावनाओं से बचें। पर्सनल लाइफ में बच्चों को लेकर कोई चिंता हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कफ जनित रोग की सम्भावना रहेगी। नौकरी व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। किसी अपने से धोखा मिल सकता है, हरेक पर विश्वास ना करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मुश्किल मामले को आसानी से सुलझाने में सफल रहेंगे। ऑफिस में बातचीत से बचें। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : घर में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक सुखों के विस्‍तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। पर्सनल लाइफ में कोई आपको बहकाने की कोशिश कर सकता है, सतर्क रहें। मैच्योरिटी से काम लें। आज आपकी संतान के विवाह संबंधी समस्या के सुलझ जाने से आप प्रसन्न रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने घर के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की दखल अंदाजी देने से रोकना होगा। मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक विकास संभावित है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। नौकरी में आज आपको आपके पसंद का कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। खर्चों की वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में भी लाभ होगा मानसिक शांति रहेगी। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी कुछ लोगों से मिलना जुलना कर सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोंगों को लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जल्द ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे और उन पर लगाम लगाने के बारे में ही सोचते रहेंगे। किसी महिला से इमोशनल और फाइनेंशियल सपोर्ट मिलेगा, पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।आत्‍मसंयत रहें। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : रियल एस्टेट में लाभ हो सकता है। भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जल्द ही निरंतर मेहनत से अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आज का दिन यात्र के लिए सुखद रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यवसाय के लिए समय बहुत ही शुभ है। यात्रा के योग हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, पैसों के लेन देन से भी बचें।आज आप अपने भविष्य के कुछ नीतियों को बनाने में अपने किसी रिश्तेदार से मदद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *