सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता बने हीरो ऑफ द मंथ, नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निगम कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
रुड़की । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर निगम सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निगम कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेयर गौरव गोयल, गर आयुक्त नूपुर वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने सभी को प्रशिस्त-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता को हीरो ऑफ द मंथ के रूप में पुरस्कृत किया गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा मेहनत और लगन के साथ नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उनका सम्मान कार्यक्रम किया जाता है। जिससे कि वह और अधिक मेहनत और लगन के साथ नगर की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि रुड़की नगर निगम क्षेत्र सुंदर एवं स्वच्छ बने एवं इस बार उत्तराखंड में स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करें। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने निगम कर्मचारियों द्वारा बेहतर ढंग से अपने कार्यों करने पर सराहना की। भाजपा नेता सुशील त्यागी ने कहा कि नगर निगम के द्वारा नगर हित के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। जिस कार्य के लिए इसके अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट एवं सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक अमित कुमार व मनसा नेगी, गदीश प्यारेलाल, शुतोष गोसाईं, मोहन सिंह, जनक कुमार, पवन सैनी, हीपाल राणा, मामचंद, दीप मृदुवाल, शिवानी गिरी, ति पाल, सूर्य मोहन, हुल चौधरी, सागर शर्मा, शाल शर्मा, मित जाखड़, आयुष मुद्गल, वना शर्मा, दिशा चोपड़ा, शिखा सैनी, जिद अहमद, सलीम अहमद, परवेज अहमद, जहांगीर आलम, मोहम्मद फैजान, पंकज, रवि,योगेंद्र, सावन आदि को सम्मानित किया गया।



