महापौर अनीता ललित अग्रवाल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, रुड़की नगर निगम क्षेत्र के जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश, जिलाधिकारी को किया निर्देशित

रुड़की ।  महापौर अनीता ललित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नगर निगम रुड़की क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान महापौर अनीता ललित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हाल ही में आई आपदा एवं जलभराव की समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र के जल भराव की समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश दिए हैं। महापौर अनीता अग्रवाल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है और जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया है। ज्ञापन में बताया गया कि  नगर निगम रूडकी के मौहल्ला मतलबपुर, सुनहरा, सलेमपुर, कृष्णा नगर, राजेन्द्र नगर, सुभाषनगर, शेखपुरी, शिवपुरम, गणेशपुर उत्तरी, गणेशपुर दक्षिणी, आजाद नगर आदि मौहल्लों में वर्षा ऋतु के दौरान जल भराव हो जाता है। जिससे उक्त मौहल्लों के लोगो को बहुत कठिनाई का सामना करना पडता है। वर्तमान में नगर निगम रूडकी द्वारा उक्त मौहल्लों की जल निकासी हेतु लगभग 02 दर्जन विद्युत मोटर पम्प, डीजल चलित पम्प एवं आधा दर्जन सैक्सन टेंकर आदि से जल-निकासी करायी जा रही है। निगम के पास सीमित संसाधन होने के कारण उपरोक्त मौहल्लों से जल-निकासी कराने में कठिनाई हो रही है। नगर निगम रूडकी के पास सीमित संसाधन व बजट होने के कारण उक्त वार्डों में जल निकासी के लिये आवश्यक नालें, नालियों एवं पुलियों का निर्माण नही हो पा रहा है। जिन मौहल्लों में आयी आपदा/अतिवृष्टि से नुकसान होने पर पुनः नालों, नालियों एवं पुलिया का निर्माण किया जाना है, उनका विवरण निम्नवत् है।

1. रामपुर चुंगी से सपना टाकिज की ओर होते हुये सोलानी नदी तक नाला व पुलिया का निर्माण कार्य।

2. आजाद नगर, सुभाष नगर, राजेन्द्र नगर, शिवपुरम, गणेशपुर उत्तरी, गणेशपुर दक्षिणी आदि मौहल्लों से होते हुये शीलाखाला नालें की ओर नाला व पुलिया निर्माण कार्य।

3. सलेमपुर, सुनहरा, सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र व रामनगर से होते हुये सपना टाकिज की ओर नाला व पुलिया आदि का निर्माण कार्य।

उपरोक्त नालों की लम्बाई लगभग 10 से 15 किलोमीटर है, जिस पर लगभग रू0 200.00 करोड व्यय होने का अनुमान है। अतः महोदय से अनुरोध है कि उक्त नालों के निर्माण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *