शहर और देहात में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व, मंगलकामनाओं के साथ विभिन्न जगहों पर किया गया होलिका दहन, फिर उड़ा गुलाल

रुड़की । होली का पर्व शहर और देहात में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को दिनभर जगह-जगह होलिका को सजाया गया। इसके बाद आसपास की महिलाओं ने नृसिंह भगवान और प्रहलाद का पूजन किया। मुख्य मार्गों, मोहल्लों और गलियों में होलिका को भव्य ढंग से सजाया गया। युवा सुबह से ही होलिका को सजाने में जुट गए थे। होलिका मुहूर्त आते ही महिलाएं पूजन सामग्री को लेकर पहुंची और बच्चों के साथ पूजन किया। महिलाओं ने घरों में पक्का भोजन तैयार किया और पूडे बनाए गए। यही समान होलिका स्थलों पर जाकर चढ़ाया गया। महिलाओं ने गोबर से बने बड़कल्ले होली पर चढ़ाए। उपले और लकड़ी भी दहन के लिए होली पर रखी गई। कई महिलाओं ने रात्रि में सुगंध के लिए कपूर और धूप होली पर चढ़ाई। होलिका दहन के बाद देर रात तक युवा वर्ग डीजे की धुनों पर थिरकता रहा। कई जगह ढोल बाजों की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कई स्थानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई महिलाओं ने रात्रि में सुगंध के लिए कपूर और धूप होली पर चढ़ाई। जिन घरों में विवाह आदि हुए या इसी वर्ष बच्चे हुए उन्होंने होली पर जाकर बधाई पूजन किया। घरों में जाकर मिठाई वितरित की। इसी के साथ साथ होली के अगले दिन शुक्रवार को त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस हुडदंगियों पर विशेष नजर रखेगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *