हरिद्वार नगर निगम की महापौर बताएं महापौर वो है या अशोक शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कार्यों का खुद निरिक्षण करें महापौर, प्रतिनिधि का कार्य सहयोग करना होता है स्थान पर बैठना नहीं
हरिद्वार । भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में वार्ता करते हुए कहा कि हरिद्वार नगर निगम की महापौर पहले यह बताएं कि महापौर वे हैं या अशोक शर्मा? अनीता शर्मा को शहर की जनता ने जनादेश दिया है और वे महापौर पद पर चुनी गई हैं लेकिन निरीक्षण का कार्य अशोक शर्मा करते हैं महापौर महोदया बताएं कि वह किस हैसियत से अशोक शर्मा को निरीक्षण पर भेजती हैं अत। भारतीय जनता पार्टी उन से निवेदन करती है कि उनको जनता ने पूरा संवैधानिक अधिकार दिया है और वह स्वयं निरीक्षण करें। प्रतिनिधि का कार्य सहयोग करना होता है ना कि उनके स्थान पर जाकर के बैठके लेना,निरीक्षण करना और अधिकारियों से बातचीत करना अगर इसी प्रकार सभी पार्षदों ने भी अपने-अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए तो शहर में 120 पार्षद हो जाएंगे जिस से पूरी तरह उहापोह की स्थिति हो जाएगी तो सबसे पहले मेयर महोदया को यह तय कर लेना चाहिए कि मेयर अशोक शर्मा है या अनिता शर्मा और जब अशोक शर्मा गड्ढों का निरीक्षण करते हैं। या शहर में निकलते हैं तो स्थानीय कांग्रेसी भी उनके साथ नहीं होते अभी तक वह पुलिया प्रकरण पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे थे और जब पुलिया प्रकरण पर उन्होंने मुंह की खाई है तो उनका राजनीतिक केंद्र बिंदु गड्ढों और विकास कार्यों पर हो गया है मेंयर पति अशोक शर्मा यह बताएं की शहर में भूमिगत विद्युतीकरण के कार्य चल रहे हैं घर-घर गैस पहुंचाने का कार्य चल रहा है कई जगह सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है वह बताएं कि ऐसी कौन सी तकनीक है कि इतने बड़ी बड़ी योजनाओं के काम बिना गड्ढा खोदे शहर में हो जाएंगे अगर इस प्रकार के विकास कार्य होंगे तो शहर में गड्ढे भी खोदे जाएंगे लोगों को असुविधा भी होगी और जब यह योजनाएं पूरी हो जाएगी तो मेयर पति अशोक शर्मा जी सहित शहर के सभी घरों में गैस की लाइन भी पहुंचेगी भूमिगत विद्युत की आपूर्ति का भी फायदा होगा तो भारतीय जनता पार्टी उन से निवेदन करती है कि कृपया करके ऐसे मुद्दों पर राजनीति ना करें और विकास कार्य में अपना सहयोग दें।


