देशभर में मनाया जा रहा है श्री गणेश चतुर्थी का त्योहार, ब्रह्म और रवियोग में गणपति स्थापना होगी, भगवान गणेश की कृपा से सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है

रुड़की । आज देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज से गणेशोत्सव शुरू होगा और 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाएगा। आज ब्रह्म और रवियोग में गणपति स्थापना होगी। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन पूजन का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 17 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त से शुरू होगा और रात 10 बजे तक पूजन का शुभ समय रहेगा। इस साल गणेश चतुर्थी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। गणेश चतुर्थी के दिन 11 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक पाताल निवासिनी भद्रा रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, पाताल निवासिनी भद्रा का योग शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की कृपा से सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:31 से सुबह 05:17
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:43
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:23 से दोपहर 03:12
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:20 से शाम 06:44
अमृत काल- 06:59 ए एम से 08:28 ए एम
रवि योग- सुबह 06:04 से दोपहर 12:58

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *