देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सेविका एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, शिक्षा, सामाजिक सेवा, आत्मनिर्भरता और आजीविका जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 210 महिलाओं को शॉल भेंटकर किया गया सम्मानित

रुड़की । नंद विहार कॉलोनी में रविवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सेविका एवं कवयित्री सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही युवा पीढ़ी को उनसे प्ररेणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, आत्मनिर्भरता और आजीविका जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 210 महिलाओं को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। नंद विहार में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी रहीं। जबकि अध्यक्षता वैजयंती माला ने की। मुख्य अतिथि डॉ. कल्पना सैनी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बालिका शिक्षा की नींव रखकर समाज को नई दिशा दी।

महिला शिक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह, सती प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाकर सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव रखी। कार्यक्रम का संचालन कर रही रोमा सैनी ने कहा कि उनकी उपलब्धियों के कारण उन्हें विशेष रूप से भारत की पहली महिला शिक्षक के रूप में याद किया जाता है। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्राचार्या बनी थीं। उन्होंने सदैव शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में महिलाओं और अछूतों उत्थान के लिए काम किया। महिला अधिकारों के लिए जीवन समर्पित करने वाली सावित्रीबाई ने वर्ष 1848 में पुणे में देश का पहला कन्या विद्यालय खोला था। वैजयंती माला ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एक संवेदनशील कवयित्री भी थीं। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से सामाजिक असमानताओं और लैंगिक भेदभाव पर प्रहार किया। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, आत्मनिर्भरता और आजीविका जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 210 महिलाओं को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, राष्ट्रवादी सैनी समाज प्रदेश महासचिव आरजू सैनी, उर्वी सैनी, गीता मणि, नीलम सैनी, फूलम, मीनाक्षी तोमर, आशा धस्माना, अनीता शर्मा, कमला कैंथोला, मंजू रानी, राखी सैनी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *