चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त, एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करने का रखा था लक्ष्य

 

रुड़की । लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने पेराई सत्र समाप्त करने की घोषणा कर दी है। चीनी मिल इस बार 64.70 लाख क्विंटल गन्ने की ही पेराई कर सकी है। जबकि, एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य रखा गया था। मिल ने लक्ष्य से करीब 30 लाख क्विंटल कम गन्ना पेरा और अपने पेराई लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई है। मिल की ओर से पहले 24 मार्च को पेराई सत्र समाप्त करने का एलान किया था। लेकिन, किसानों के अनुरोध को देखते हुए दो बार तारीख को बढ़ाया गया। मिल ने इस पेराई सत्र में चार नवंबर 2023 में सबसे पहले गन्ने की पेराई शुरू की थी। गत वर्ष अतिवृष्टि की वजह से गन्ने का उत्पादन कम हुआ है। दिसंबर से ही चीनी मिल गन्ने की कमी से जूझ रही थी। 30 मार्च को चीनी मिल की ओर से पेराई सत्र समाप्ति की घोषणा कर दी गई है। लिब्बरहेड़ी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष चीनी मिल ने 94.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। जबकि, इस वर्ष चीनी मिल की ओर से एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, चीनी मिल इस बार 64.70 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *