योग मन, शरीर और आत्मा का मिलन करवाता है: डाॅ विजय सैनी, अरोमा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रुड़की । अरोमा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैयरमैन डॉ विजय सैनी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निरोगी काया के लिए योग आवश्यक है। यह देश की संस्कृति का आधार रहा है तथा स्वस्थ्य भविष्य की संकल्पना में योग ही मुख्य कारक साबित हो सकता है।योग भारत की एक प्राचीन संस्कृति है। योग मन, शरीर और आत्मा का मिलन करवाता है। मन की शांति के लिए योग ही केवल एक जरिया है। योग हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। शरीर और मन के लिए योग के फायदे अनगिनत है। दुनिया को हमारी प्राचीन कला और उनके फायदों के बारे में अवगत करवाने के लिए भारत के नेतृत्व में पूरे विश्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर योगाचार्य सत्यम सैनी, डॉक्टर योगेंद्र प्रताप, डॉक्टर सुगंधया, डॉक्टर आकांक्षा, मंजू शर्मा, पूजा, शिवम अमन, अरुण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *