भारतीय राष्ट्रवादी सर्व समाज संगठन ने आर. एन. आई. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक आर्य को किया सम्मानित

भगवानपुर । भारतीय राष्ट्रवादी सर्व समाज संगठन उत्तराखंड की ओर से आर०एन० इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य डॉ अशोक शर्मा आर्य के कॉलेज प्रधानाचार्य एवं नवीन शरण निश्चल को माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई अध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंच संचालन के रूप में राजीव सैनी संगठन के पदाधिकारियों का आगंतुकों के रूप में स्वागत करते हुए बताया की संगठन विभिन्न क्षेत्रों में सर्व समाज के व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य कई वर्षों से करता रहा है। सम्मान समारोह आदरणीय अशोक शर्मा आर्य जी को विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक दृष्टि के रूप में कार्य करने हेतु एवं प्रधानाचार्य नियुक्त होने पर आयोजित किया गया। संगठन की ओर से संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी जी के द्वारा आर्य जी के सम्मान एवं संगठन की कार्यशैली को विस्तार से बताते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से ऐसे कई कार्य संगठन समाज के हित में कर रहे। उन सभी महानुभाव को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव रजनीश सैनी ने अपने संबोधन में बताया की संगठन हर विभिन्न क्षेत्रों में समाज का प्रतिनिधित्व एवं प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य भी कई वर्षों से करता रहा है। संगठन में जिलाध्यक्ष हरिद्वार के रूप में राजीव सैनी जी ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों के साथ आर्य जी का फूल मालाओ एवं संगठन के स्मृति चिन्ह के द्वारा सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने कामना की। संगठन की ओर से कलियर विधानसभा अध्यक्ष विशाल सैनी ,आर्यन सैनी एवं कॉलेज परिवार से अशोक सैनी, आलोक कंडवाल, ऋषि पाल , राजेश आर्य, मांगेराम, आरती आदि उपस्थित रहे। कॉलेज प्रधानाचार्य के रूप में अशोक शर्मा आर्य के द्वारा संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान करने हेतु आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *