आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति द्वारा श्री राम लीला के मंचन समापन, भरत मिलाप व श्री राम के राज्याभिषेक में पांडाल जय श्री राम के उदघोष से गूंजा

रुड़की। आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति ढंडेरा रुड़की के तत्वाधान में विगत 10 वर्षों की भान्ति होने वाली पर्वतीय श्री राम लीला का समापन हवन यज्ञ व प्रभु राम के राज्याभिषेक साथ ही विशाल भंडारे के साथ हुआ श्री राम की लीला का समापन प्रभु राम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद लंकापति रावण का बध कर सीता माता, भाई लक्ष्मण व राम भक्त हनुमान के साथ वापस आते हैं चौदह वर्षों तक प्रभु राम के खड़ाऊ को साक्षी मान राज्य करने वाले भरत व शत्रुघ्न श्री राम को लेने जाते हैं । प्रभु की श्री राम के अयोध्या पहुंचते ही श्री राम के जयकारों से पांडाल गुंज उठता है । और दर्शक दीर्घा खड़ी होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ श्री राम के राज्याभिषेक के लिए आरती व मंगल गीत गाते हैं । हवन व यज्ञ के पश्चात श्री राम लीला में उत्कृष्ट अभिनय करने वाले कलाकारों को परितोषिक वितरण किया गया और अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इसके साथ ही पिछले 11 दिनों से आदर्श शिवाजी नगर रामलीला समिति के द्वारा चलने वाली प्रभु राम की लीला का समापन हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गौर सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह तोमर संयोजक,सतीश नेगी जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा , भगत सिंह रावत, कुंवर सिंह चौधरी, जय सिंह नेगी ,बालम सिंह नेगी, बच्ची राम कुंडलिया, पूर्व अध्यक्ष आदर्श शिवाजी नगर जगमोहन सिंह रावत व शिवचरण बिंजोला, समाज सेविका श्रीमती विमला बहुखण्डी, भीम सिंह बिष्ट, महिला अध्यक्ष संतोषी राणा, अनुसूया प्रसाद जोशी,विश्वंभरी देवी, जयवीर सिंह बिष्ट ,विजय सिंह पवार पूर्व अध्यक्ष आदर्श शिवाजी नगर, ज्ञान सिंह बिष्ट, सतीश चंद कुकरेती, आनंद सिंह बत्वा॔ल, रविंद्र सिंह पवार ,सत्येंद्र सिंह नेगी ,शिशुपाल सिंह बिष्ट ,पारेशवर प्रसाद लखेड़ा, उमराव सिंह पटवाल, दरबान सिंह बुटोला, रंजीत सिंह रावत, महावीर प्रसाद डोवाल, श्याम सिंह पवार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, योगम्बर सिंह रौथान , योगेंद्र सिंह, अब्बल सिंह मेग्वाल, श्रीमती रामेश्वरी पवार, सोनू नेगी, ऋतिक नेगी, बादल लखेड़ा, रितु लखेड़ा, रिया बिष्ट, मोनिका नेगी, विजय रावत, दिव्यांशु थपलियाल ,रिया बिष्ट ,अंजलि रावत ,लव्वी रावत, आदि पुंडीर, मोहित रौथान, सिक्योरिटी इंचार्ज बलवंत सिंह भंडारी आदि रामभक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *