आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनने की प्रथम सीढ़ी है प्रशिक्षण, श्री सत्य साँई सेवा समिति द्वारा महिला कल्याण परियोजना के अंतर्गत वितरित की गई सिलाई मशीन

रूड़की। आज श्री सत्य साँई सेंटर जादूगर रोड पर महिला कल्याण परियोजना के तहत ग्रामीण अंचल की महिलाओं व बालिकाओं को सिलाई मशीन वितरित की गयी।इस अवसर पर मेहनती महिलाओं को श्री सत्य साईं समिति की ओर से सूट,व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिए गए।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि स्वरोजगार में सफलता प्राप्त करने, आत्मनिर्भर स्वावलंबी बनने की प्रथम सीढ़ी प्रशिक्षण है। इससे कौशलता का निर्माण होता है। हुनर में निखार आता है। इसलिए कौशलता विकास के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण लेना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि आज की महिलाएँ स्वरोज़गार में विश्वास रखती हैं। इसीलिए प्रत्येक महिला की कोशिश है कि स्वावलंबी बनने के लिए स्वरोजगार स्थापित किया जाए। आज की महिला किसी पर निर्भर नहीं है श्री सत्य साँई समिति ऐसी महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करता आया है। उन्होंने कहा हम अपने जीवन में जितने ज़्यादा से ज़्यादा हो सके व्यक्तियों की मदद करें। ईश्वर को पाने का एक मात्र रास्ता है दूसरे की दुःख सुख में मद्द करना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंशी राम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *