भगवानपुर में भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, दिखाई दिया देशभक्ति का जज्बा, भाजपा नेता बोले- अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे स्वतंत्रता दिवस

भगवानपुर । कस्बे में भाजपाइयों ने स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर भाजपाइयों में जोश के साथ देश भक्ति का जज्बा दिखाई दिया।

मंगलवार को कस्बे स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार से होते हुए स्कूल में सम्पन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी और मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा को हम अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। युवा कार्यकर्ता इस अमृत महोत्सव को बहुत उत्साह के साथ मना रहे हैं। अमृत महोत्सव के माध्यम से हम मातृभूमि के लिए हजारों नौजवानों ने अपना बलिदान देकर देश के नाम अपना जीवन समर्पण किया है। हम ऐसे वीरों को नमन करते हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मंडल महामंत्री आशीष कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी, मंडी समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना, भाजपा नेता मास्टर सत्यपाल सिंह, सुशील पेंगोवाल, अमित सैनी, भूपेंद्र सैनी, रचित अग्रवाल, शुभम सैनी, सुमित चौहान, अंकुर सिंह, विरेन्द्र सैनी, सुभाष कराना, शादाब अहमद, सुरेंद्र वर्मा, अजय गोयल, राहुल मुल्तानी, शाकिर अली, सुरेंद्र वर्मा, नरेश धीमान, विमल चौधरी, सोनू सैनी, विराट गोयल, संजय गोयल, रोहित अग्रवाल, शुभम गोयल, सुशील राठी, सुमित शर्मा, डाक्टर राजेश सैनी, सोनू राम प्रजापति, अरुण प्रजापति आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *