भाजपा शिवालिकनगर मंडल के कार्यकताओं ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ किया प्रदर्शन, तुष्टिकरण की राजनीति करने का लगाया आरोप

शिवालिक नगर । भाजपा शिवालिकनगर मंडल के कार्यकताओं ने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन कर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस विधायकों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

मंगलवार को मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी के नेतृत्व में शिवालिकनगर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन अवैध धार्मिक स्थलों को हटा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी और पार्टी विधायकों तुष्टिकरण की राजनीति कर रह है। यह जिले का सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है। कांग्रेस की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश को बांटने का कार्य करती आई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मंडल रविकांत गुप्ता, अविनाश मिश्रा, राजेंद्र नेगी, गौरव गुर्जर, रीना तोमर, अंशुल शर्मा, पवन सैनी, दीपक नौटियाल, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, प्रमोद डोभाल, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, पंकज पटेल, अंकुश मलिक, पितांबर त्यागी आदि उपस्थित रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *