नाभि खिसकने से बढ़ गया है कब्ज़, आंतों में गैस और मल हो गया है इकट्ठा, आचार्य बालकृष्ण से जानिए इलाज

नाभि खिसकना एक ऐसी परेशानी है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। इस परेशानी के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं जैसे भारी वजन का समान उठाना,सीढ़ियां चढ़ना,तेज चलना, अचानक से मुड़ना और खाने में मसालेदार फूड्स का सेवन करने से अक्सर नाभि खिसक जाती है। नाभि खिसकने पर पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है और बॉडी में उसके कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। नाभि खिसकने से पेट में दर्द होना,कब्ज होना,लूज मोशन होना,घबराहट होना,जी मिचलाने और उल्टी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। महिलाओं में नाभि खिसकने से पीरियड में देरी भी हो सकती है। नाभि के दाएं-बाएं खिसकने से ही पाचन से जुड़ी परेशानियां होती हैं। गैस और कब्ज से जुड़ी परेशानी में कुछ योगासन बेहद असरदार साबित होते हैं। इन योगासन की मदद से पेट की परेशानियां दूर होती हैं और भूख भी खुलकर लगती है। कुछ योगाभ्यास ऐसे है जो पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं और पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करते हैं। इन योगा को करने से आंतों में जमा गैस और मल आसानी से बाहर निकलेगा। इन योगा को करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा और पाचन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कुछ योगासन को करने से खिसकी हुई नाभि को जगह पर लाया जा सकता है और पाचन को दुरुस्त किया जा सकता है।

नाभि और पाचन को ठीक करने के लिए कीजिए सुखासन

नाभि और पाचन से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए सुखासन कीजिए। सुखासन की मुद्रा में बैठने से लोअर एब्डॉमिन में ब्लड फ्लो ठीक होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। सुखासन की मुद्रा में बैठने से किसी भी तरह के नस के खिंचाव से छुटकारा मिलता है। सुखासन करने से लोअर एब्डोमिन में ब्लड का फ्लो ठीक रहता है और पाचन दुरुस्त होता है।

मंडूकासन करें नाभि ठीक होगी और पेट होगा दुरुस्त

मंडूकासन करने से नाभि पर दबाव पड़ता है और नाभि ठीक हो जाती है। मंडूकासन करने से गैस,अपच,एसिडिटी और कब्ज दूर होता हैं। इस आसन को करने से खिसकी हुई नाभि जगह पर आ जाती है।

नौकासन कीजिए

अगर आपकी नाभि खिसक गई है तो उसे जगह पर लाने के लिए आप नौकासन कीजिए। ये आसन खिसकी हुई नाभि को ठीक करने में असरदार होता है। इसे करने से पेट, कूल्हे और रीढ़ की मांसपेशियां मजबूत होती है। मन और दिमाग को शांत करने के लिए ये आसन असरदार है। नौकासन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है।

पिंडलियों को दबाएं सारी परेशानी होगी दूर

नाभि खिसकी है और पेट गैस से फूल रहा है तो आप कुछ नहीं करें सिर्फ 2 मिनट तक पैरों की पिंडलियों को दबाएं। पैरों की पिंडली को हाथों की मुट्ठियों से 2 मिनट तक दबाने से खिसकी हुई नाभि जगह पर आ जाएगी और आपका पेट ठीक हो जाएगा। इस अभ्यास को रोजाना करने से पेट की समस्या और नाभि खिसकने की समस्या का उपचार होता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *