राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय- एक रहा उप विजेता

रुड़की। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूड़की ने केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली तथा संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित की गयी आंचलिक स्तरीय, उत्तर क्षेत्र की ३४ वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता – २०२३ के उप विजेता का ख़िताब अपने नाम किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्द्येश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संसदीय पद्धति तथा प्रक्रिया की जानकारी देना है| इसका आयोजन केंद्रीय विद्यालय, न्यू महरौली रोड, जे एन यू कैंपस, नई दिल्ली में किया गया| इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन के उत्तर क्षेत्र के पांच संभाग, जिसमे जम्मू, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम तथा देहरादून ने प्रतिभाग किया| इन संभागों के विजेता टीमो ने इस आंचलिक स्तरीय प्रतियोगिता में संसदीय कार्य पद्धति का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक गणों में दक्षिणी दिल्ली के पूर्व सांसद, समाजसेवी तथा पूर्व सैनिक श्री महाबल मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली की संयुक्त आयुक्त (प्रशिक्षण) सुश्री चंदना मंडल तथा संसदीय कार्य मंत्रालय के उप सचिव श्री ए बी आचार्य थे|
इस प्रतियोगिता का विजेता गुरुग्राम संभाग, उप विजेता देहरादून संभाग (केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूड़की), तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ संभाग, चौथे स्थान पर दिल्ली संभाग तथा पाचवें स्थान पर जम्मू संभाग रहा |
प्रतियोगिता की उप विजेता टीम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – एक रूड़की के आठ छात्रों सजल केसरवानी, शताक्षी चौहान, अनोष चार्ली, आयुषी फर्तियाल, समरीत कौर, अभिजीत राघव, मानसी एवं प्रियांशी प्रधान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार हेतु चयन हुआ | इन बच्चों को नई दिल्ली में आयोजित होने होने वाली राष्ट्रीय युवा संसद -२०२३ के मुख्य समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
विजयी टीम का हौसला बढ़ाते हुए अपने सन्देश में प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि विद्यालय की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार हर्षित है। यह हमारे विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों की मेहनत का फल है| युवाओं को संसदीय लोकतान्त्रिक परम्परा के आधारभूत मूल्यों व प्रक्रियाओं से परिचय कराने में युवा संसद प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा संसद, भारत देश के युवाओं का समाज की प्रगति के लिए बेहतर संवाद कौशल विकसित करने का मंच है।
अपने आशीर्वचन में प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए उप प्राचार्या श्रीमती अंजू सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव की बात है । आनेवाले समय में आज के विद्यार्थी लोकतंत्र का पोषण करने व् उसे सशक्त बनाने में सार्थक योगदान दे सके, इस हेतु युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन बहुत जरुरी है । इस कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती अलका अग्रवाल एवं सह प्रभारी श्री प्रेमचंद तथा अनुरक्षक शिक्षकों में विद्योत्तमा मिश्रा, पूनम कुमारी, रुपाली त्रिपाठी तथा संदीप कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *