जीवन में गौ सेवा से मिलती है सुख-शांति और समृद्धि, हर मानव को गौसेवा करने से होती है बेहतर फल की प्राप्ति
भगवानपुर । आचार्य पंडित मुकेश नौडियाल ने कहा है कि गौ सेवा करने से मानवजीवन को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हर मानव को गौसेवा करने से बेहतर फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में गौसेवा करना हमारा परम धर्म माना जाता है। उन्होंने कहाकि वर्तमान में लोग गाय का उपयोग सिर्फ दूध के लिए कर रहे हैं, अगर गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसको लावारिस की तरह सड़कों पर छोड़ देते हैं। ऐसा उनको नहीें करना चाहिए। ऐसी मान्यता है की गाय मे 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए।गाय सेवा करने वाला व्यक्ति पुण्य का भागीदार बनता है। एक मात्र गाय की सेवा करने से ही मन, वाणी, कर्म और शरीर की पवित्रता संभव है। और तो और गौ सेवा से व्यक्ति अपने सम्पूर्ण कुल की रक्षा कर सकता है, सम्पूर्ण सृष्टि की सुरक्षा केवल गौमाता की रक्षा से ही संभव है।समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय एवं सामर्थ्य के अनुसार गाय की सेवा करनी चाहिए। इससे जहां व्यक्ति एवं समाज निरोगी होगा वहीं मानसिक रूप से भी संतुष्ट भी बनेगा। गाय के पूरे शरीर को ही पवित्र माना गया है लेकिन गाय का मूत्र सर्वाधिक पवित्र माना जाता है।