ब्लड शुगर बढ़ने पर होता है जोड़ों में दर्द, इन तरीकों से मिल सकता है छुटकारा

बदलती जीवनशैली और कामकाज में व्यस्त लोगों को कई सारी छोटी मोटी समस्याएं होती हैं। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्या भविष्य में होने वाली बीमारियों के संकेत होते हैं। यदि आप जोड़ों या कंधे के दर्द की परेशानी का सामना कर रहे हैं या आपको बगैर किसी कारण भी जोड़ों में दर्द होता है तो सचेत हो जाएं, ये डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।बता दें की डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर (Blood Sugar) बढ़ने के साथ मरीजों में सबसे गंभीर समस्या हाथ-पैरों में दर्द होना है। शुगर के मरीज अक्सर इसकी शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डायबिटीज बीमारी में धीरे-धीरे शरीर खोखला हो जाता है।

ब्लड शुगर बढ़ने से कई दूसरे अंगों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। मधुमेह रोगियों की मांसपेशियां, हड्डी और लिगामेंट्स कमजोर हो जाते हैं। इसी कारण उन्हें जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। साथ ही, जॉइंट्स स्वेलिंग और मूवमेंट में दिक्कत होना भी इस बीमारी का लक्षण हो सकता है।

अगर आप मधुमेह के मरीज हैं और धूम्रपान करते हैं तो तत्काल प्रभाव से इसे पूरी तरह से छोड़ दें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्मोकिंग करने से ऊतकों (Tissues) पर असर पड़ता है, जिससे अधिक दर्द होता है। इसलिए कैल्शियम और प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

मधुमेह रोगियों के लिए एरोबिक एक्सरसाइज काफी फायदेमंद है। जैसे चलना या तैरना आमतौर पर कूल्हे और घुटने के कामकाज में सुधार करता है। इसलिए जोड़ों में दर्द से पीड़ित अधिकांश लोगों के लिए वाटर एक्सरसाइज भी बहुत प्रभावी होती हैं। इसके अलावा आप साइकिल भी चला सकते हैं।

वहीं यदि आपके जोड़ों में तेज दर्द है तो इससे राहत पाने के लिए आप हॉट एंड कोल्ड थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे काफी राहत मिलती है। इस थेरेपी में आपको 10-15 मिनट के लिए दर्द हो रहे जोड़ों पर बर्फ रखना होगा। ऐसा करने से इससे सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा आप हीट पैड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्ट्रेचिंग सभी के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे करने से न केवल हाथ-पैरों का दर्द दूर होता है बल्कि मसल्स को टोन करने में भी मदद मिलती है। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को कई तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना चाहिए, इससे आपको राहत मिल सकती है। फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना सुबह स्ट्रेचिंग करने से शरीर को ज्यादा फायदा हो सकता है। लेकिन इसे करने से पहले आप अपने एक्सपर्ट्स से सलाह लें कि इसे कैसे, कितनी देर और कब करना चाहिए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *